श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान के निर्देशानुसार एवं श्रीमति तेजस्वनी गौतम, पुलिस अधीक्षक, कोटा शहर के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस का महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण का महा-संकल्प।
कोटा में आयोजित 'महिला सुरक्षा संकल्प समारोह' में 4500 से अधिक महिलाओं ने अपनी सुरक्षा व सम्मान के प्रति एकजुटता दिखाई।
'कालिका पेट्रोलिंग यूनिट' द्वारा लाइव डेमो के माध्यम से बालिकाओं और महिलाओं को सेल्फ-डिफेंस के उपयोगी तरीके सिखाए गए, ताकि वे विपरीत परिस्थिति में स्वयं का बचाव कर सकें।
'ऑपरेशन गरुड़व्यूह-2' के तहत युवाओं को नशे के जाल से बचाने और ड्रग्स मुक्त समाज के निर्माण की सामूहिक शपथ ली गई।
समारोह में शिक्षा, स्वास्थ्य और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं व पुलिस टीमों को एस.पी. गौतम द्वारा सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कोटा में राजस्थान पुलिस ने राजकॉप सिटीजन ऐप, स्टूडेंट हेल्पलाइन और गरिमा हेल्पलाइन जैसे माध्यमों से महिलाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने पर जोर दिया है।
राजस्थान पुलिस का संकल्प—हर बहन-बेटी की सुरक्षा।
@policekotacity @rajcmo CMO Rajasthan
#RajasthanPolice #KotaPolice #MahilaSuraksha #OperationGarudaVyuha2 #WomenEmpowerment #Kota
#KalikaPetrolingUnit
1.3k views | Rajasthan, India | Jul 13, 2026