भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में प्रशासक राज के तहत नगर निगम का पीला पंजा गरजा, शहर की सड़कों से हटाया अतिक्रमण, राह हुई आसान
भीलवाड़ा नगर निगम में निर्वाचित बोर्ड का कार्यकाल समाप्त होते ही शहर की फिजा बदलने लगी है। प्रशासन ने अब शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए कमर कस ली है, जिसका असर सड़कों पर साफ नजर आने लगा है। सोमवार को सूचना केंद्र से लेकर भोपाल क्लब तक नगर निगम के 'पीले पंजे' (जेसीबी) ने ऐसी धमक दिखाई कि वर्षों से जमे अतिक्रमण ताश के पत्तों की तरह ढह गए।