भीलवाड़ा: हलेड में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर घायल
सदर थाना क्षेत्र के हलेड में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला,तेज रफ्तार कार ने एक बाइक पर सवार तीन जनों को अपनी चपेट में ले लिया ।हादसे में एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि दो जने गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों युवक कैटरिंग का कार्य करते थे और कैटरिंग के कार्य से ही बाइक पर भीलवाड़ा आ रहे थे।