टेबो पंचायत के वनग्राम कड़ेदा में रविवार दिन के दो बजे अनुमंडल वनाधिकार समिति के सदस्य मानी हंस मुंडा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जंगल संरक्षण को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इसे लेकर 15 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। जहां सनिका कोड़ा अध्यक्ष एवं मंगरा हंस सचिव चुने गए। इस मौके पर समिति के अन्य सदस्य मौजूद थे।