विदिशा नगर: नपती हुई... फिर चली दबंगई! ट्रैक्टर से उखाड़े निशान, बीच सड़क पर मारपीट का आरोप
विदिशा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम हांसुआ के पास जमीन विवाद ने तूल पकड़ लिया।पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक नपती के बाद भी दूसरे पक्ष ने ट्रैक्टर से सीमा चिन्ह उखाड़ दिए और मारपीट की। इतना ही नहीं, रास्ते से गुजर रहे लोगों के साथ भी अभद्रता और नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।शुक्रवार देर रात 9 बजे पीड़ित कार्रवाई की मांग लेकर थाने पहुंचे