डुमरांव: स्टेशन रोड पर जलजमाव में प्रतीकात्मक धनरोपनी पर लिया गया संज्ञान, गड्ढे भरे गए और जलनिकासी की हुई समुचित व्यवस्था
Dumraon, Buxar | Jun 13, 2026 डुमरांव स्टेशन रोड की जर्जर हालत को लेकर उठे जनआक्रोश के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार की शाम स्थानीय युवाओं ने जलजमाव से भरी सड़क पर बैंक ऑफ बड़ौदा प्रतीकात्मक धनरोपनी कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया था।