केिशनपुर: मध्य विद्यालय फुलवरिया में विद्यालय का भवन निर्माण कार्य में संवेदक के द्वारा किया जा रहा है अनियमितता
किशनपुर सुपौल प्रखंड के मध्य विद्यालय फुलवरिया में 42 लाख की लागत से पांच रूम का विद्यालय निर्माण का कार्य चल रहा है । जो लिंटर तक कार्य हो गया है। विद्यालय निर्माण में जंग लगा हुआ क्षर का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों द्वारा संवेदक से नया सरिया लगाने का आग्रह किया गया है ।ग्रामीणों ने बताया कि भविष्य में मकान बहुत जल्द कमजोर हो जाएगा ।