कोटड़ी: अनुसूचित जाति प्रदेश मंत्री रोशन मेघवंशी सोपुरा पहुंचे
Kotri, Bhilwara | May 30, 2026 अनुसूचित जाति प्रदेश मंत्री रोशन मेघवंशी पहुंचे सोपुरा सवाईपुर निकटवर्ती जाटों का सोपुरा गांव स्थित बगेड़ा के देवनारायण मंदिर में शनिवार को अनुसूचित जाति के प्रदेश मंत्री रोशन लाल मेघवंशी एक निजी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान ग्रामीणों व समाजजनों ने आज शनिवार शाम करीब पांच बजे माला व साफा पहनाकर उनका स्वागत किया।