मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में चौकीदार की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत, शव का कराया गया पोस्टमार्टम
थाना क्षेत्र के ग्राम सुल्तानगंज निवासी कुंवरलाल पुत्र सुखीलाल जोगिंदर होटल पर चौकीदारी करते थे। शनिवार-रविवार की मध्य रात्रि 2 बजे अचानक तबियत खराब हुई और कुछ देर बाद ही मृत्यु हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है।