जनपद एटा निवासी गौरतन पुत्र सोबरन सिंह अपनी पत्नी अनुपम ओर बच्चे के साथ बाइक से सवार होकर बीती शुक्रवार की शाम कुरावली के ग्राम सराय लतीफ जा रहें थे। जैसे ही कुरावली क्षेत्र के गोमती ढाबे के पास पहुंचे तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार की दोपहर पोस्टमार्टम कराया है।