जगदलपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द कहने पर भड़के भाजपाई, गोल बाजार चौक में राहुल गांधी का पुतला फूंका
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दिए जाने के मामले ने सियासत में हलचल मचा दी है। इस घटना के विरोध में शुक्रवार दोपहर 3 बजे भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गोल बाजार चौक में सड़क पर उतर कर और जोरदार प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला फुका।