जगदलपुर: राष्ट्रीय खेल दिवस पर धरमपुरा पीजी कॉलेज मैदान से मैराथन दौड़ का आयोजन, अपर कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी ने दी जानकारी
धरमपुरा पीजी कॉलेज मैदान से आज शुक्रवार सुबह 9 बजे मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर आयोजित इस दौड़ में जिले भर के धावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद मुख्य अतिथियों ने प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया ।