नवाबगंज: बाराबंकी में विश्व पर्यावरण दिवस पर हरित संकल्प का महाअभियान, एक पेड़ मां के नाम से गुंजायमान हुआ जनपद
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में 05 जून से 21 जून, 2026 तक संचालित किए जा रहे समेकित जन-कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर जनपद बाराबंकी में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान का शुभारंभ उत्साह, जनभागीदारी एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ किया गया।