प्रतापगढ़। गत दिनों शहर के जिला चिकित्सालय के पीछे स्थित कॉलोनी में एक व्यक्ति को पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। सोमवार को कांग्रेस के पूर्व विधायक रामलाल मीणा, पार्षद शाकिर शेख, सदर खानशेद खान सहित बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।