मोहनलालगंज: निगोहां में मजदूर की हत्या से आक्रोश, थाने का किया गया घेराव
निगोहां में मजदूर रैकिश रावत की हत्या के बाद बुधवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों के अनुसार रैकिश की किसी से दुश्मनी नहीं थी। सोमवार को मजदूरी पर निकले रैकिश का शव मंगलवार सुबह बाबूखेड़ा मार्ग पर मिला। मोबाइल और पर्स गायब थे, जिससे लूट के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।