राजगढ़: ग्राम गागर में आदर्श क्षत्रिय राजपूत समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में सांसद रोडमल नागर हुए शामिल
ग्राम गागर में आदर्श क्षत्रिय राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में सोमवार की रात 10 बजे के लगभग राजगढ़ सांसद रोडमल नागर सम्मिलित होकर नव-विवाहिता जोड़ो को सुखमय दांपत्य जीवन का शुभाशीष प्रदान किया। साथ ही आयोजकों को सफलतम एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में समाज बन्धु बड़ी संख्या में मौजूद रहे।