कोरबा: तालाब या भ्रष्टाचार? एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन पर उठे बड़े सवाल
Korba, Korba | May 20, 2026 कोरबा जिले में एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन द्वारा तालाब निर्माण के नाम पर भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। मामला ग्राम रिसदी और खोडरी का बताया जा रहा है, जहां नया तालाब तो बना दिया गया, लेकिन ग्रामीण उपयोग की मूलभूत सुविधाएं ही गायब हैं। तालाब के चारों तरफ मिट्टी का बड़ा टीला छोड़ दिया गया है। न पचरी बनाई गई, न रास्ता और न ही निस्तारी की कोई व्यवस्था दिखाई दे रही