बरियातु: नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ में उमड़े श्रद्धालु, तीसरे दिन सांसद पहुंचे, परिक्रमा के लिए लगा तांता
शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में बालूमाथ प्रखण्ड के कारीमाटी गांव मे आयोजित तीन दिवसीय नव कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर सोमवार देर शाम सांसद कालीचरण सिंह पहुंचे और लोगों को ऐसे आयोजन करने के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा की महायज्ञ के आयोजन से क्षेत्र में लोगों की धर्म के प्रति आस्था बढ़ती है l मौके पर काफी लोग मौजूद रहे।