राजधानी के प्रमुख व्यापारिक केंद्र पलटन बाजार स्थित एक दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है। इस घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में चिंता और हड़कंप का माहौल है।
#Dehradun #PaltanBazaar #FireIncident #Uttarakhand #BreakingNews #pahadsamachar #viralreels
Dehradun, Dehradun | Jun 17, 2026