गौतम नगर इलाके में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले 12 वर्षीय छात्र की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक बच्चा घर की बालकनी में अचेत अवस्था में खून से लथपथ मिला। शुक्रवार रात उसे इलाज के लिए कमला नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह 11 बजे उसकी मौत हो गई।