मुज़फ्फरनगर: पूर्व सांसद पर जानलेवा हमले को लेकर मयंक त्यागी के आवास पर बैठक, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
मुजफ्फरनगर में भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंदु सिंह पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। गांधी कॉलोनी में मयंक त्यागी के आवास पर हुई बैठक में आरोपियों तालिब और खालिद की गिरफ्तारी की मांग उठी। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन होगा और प्रशासन से पूर्व सांसद को सुरक्षा देने की मांग भी की गई।