गुमला: टेंपो की जोरदार टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल, चालक फरार
Gumla, Gumla | Jul 6, 2026 सदर थाना क्षेत्र के टोटो गांव के समीप सोमवार को एक तेज रफ्तार टेंपो ने बाइक सवार युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद टेंपो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। गड़तोली निवासी सनी उरांव देवेंद्र उरांव तथा पुग्गू खोपा टोली निवासी सोनल तिर्की अपने एक दोस्त से मिलने खड़का गए थे।