कानपुर: लाल बंगले में दो गुटों के बीच नहीं हुई फायरिंग, पटाखे छुड़ाए जाने की एसीपी ने दी जानकारी
लाल बंगले में दो गुटों के बीच फायरिंग की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया था।एसीपी चकेरी दिलीप कुमार सिंह ने गुरुवार सुबह 11:00 बजे बताया की जांच में फायरिंग की सूचना असत्य पाई गई है। घटनास्थल पर कुछ लोगों के द्वारा पटाखा छुड़ाया गया है जो सीसीटीवी फुटेज में देखा गया है।प्रकरण में तहरीर प्राप्त होने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।