कानपुर: जागेश्वर महादेव मंदिर के 1 कुंतल चांदी के गर्भगृह के मुख्य द्वार का शिलान्यास, विधायक नीलिमा कटियार ने दी जानकारी
जागेश्वर महादेव मंदिर के एक कुंटल चांदी के गर्भगृह के मुख्य द्वार का बुधवार 4:00 बजे शिलान्यास महापौर प्रमिला पांडेय, विधायक नीलिमा कटियार व एमएलसी अरुण पाठक ने विधि विधान के साथ किया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के पश्चिम द्वार में माता पार्वती रसोई की नींव रखी गई। कार्यक्रम में शामिल 101 वेदपाठी ब्राह्मणों का सम्मान किया गया।