कानपुर: विकास नगर स्थित राम मनोहर लोहिया रोडवेज वर्कशॉप में चेचिस के नीचे आने से फोरमैन की हुई मौत
विकास नगर स्थित राम मनोहर लोहिया रोडवेज वर्कशॉप में बुधवार 3:00 बजे कार्यरत फोरमैन मृत्युंजय कुमार से की बस की चेचिस के नीचे आकर मौत हो गई। उसके बाद पीड़ित को रीजेंसी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस मामले में काकादेव पुलिस ने चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।