दतिया नगर: भाड़ेर रोड पर बिजली के खंभों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो गंभीर घायल, ग्वालियर रेफर।
भाड़ेर रोड स्थित मोहना हनुमान मंदिर से पहले शुक्रवार रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। शनिवार सुबह 10 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में बिजली विभाग के ग्रामीण क्षेत्रों में लगाए जाने वाले सीमे