पूरनपुर: वन डिस्ट्रिक्ट वन रिवर योजना के तहत गोमती उद्गम स्थल पर सफाई अभियान शुरू किया गया
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित वन_डिस्ट्रिक्ट_वन_रिवर योजना के अंतर्गत पूरनपुर विधानसभा के प्रसिद्ध गोमती नदी उद्गम स्थल पर गोमती नदी को साफ-सुथरा और संरक्षित करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बाबूराम पासवान ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।