ग्वालियर गिर्द: युवक पर बहन की ससुराल में जानलेवा हमला, पति समेत दो गिरफ्तार
मेहरा कॉलोनी में शादी समारोह के लिए बहन को उसकी ससुराल से लिवाने आए भाई पर शनिवार शाम जानलेवा हमला कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने देवेंद्र और एक अन्य व्यक्ति को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। दरअसल देवेंद्र नाम का युवक अपनी बहन को मेहरा कॉलोनी में लेने आया था लेकिन महिला का पति और ससुर और देवर उसे मायके भेजने के लिए तैयार नही थे।