थाना बिगोद पुलिस ने संदिग्ध म्युल अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अयुब लुहार निवासी मुलतानी मोहल्ला, बिगोद को गिरफ्तार किया है। बिगोद पुलिस ने आज रविवार शाम करीब 6:00 बजे बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं व आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है।