कोरबा: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत मंत्री ने किया पौधरोपण, साक्षरता की दिलाई शपथ
Korba, Korba | Jun 30, 2026 जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव के दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैंसमा में छत्तीसगढ़ के वाणिज्य, उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत सहित जनप