अनूपपुर: जिला कांग्रेस समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती पर जोर
जिला कांग्रेस कमेटी अनूपपुर की जिला समन्वय समिति की बैठक सोमवार को जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक अजय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क कार्यक्रमों और आगामी अभियानों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति रमेश सिंह, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सिंह उपस्थित रहे