सोनीपत: प्रशासनिक ड्यूटी में भेजी गई रोडवेज की 40बसें, सोनीपत बस अड्डे पर विभिन्न रुटों पर बस यातायात प्रभावित
सोनीपत बस डिपो की 40 बसें प्रशासनिक ड्यूटी में तैनात कर दी गई है। ऐसे में शुक्रवार को कई रूटों पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोनीपत बस डिपो में मौजूदा समय में करीब 140 बसें शामिल है। इनमें से 32 बसें किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल की गई है।40 बसों के प्रशासनिक ड्यूटी में तैनात होने से यात्रियों की समस्या बढ़ गई है।