सोनीपत: जाटोला गांव में भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत के अनुसार ही बनाया गया है बूथ संख्या 177: ज़िला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के खरखोदा विधानसभा क्षेत्र में जाटोला गांव के बूथ नंबर 177 के संदर्भ में एक खबर कुछ समाचार पत्रों में प्रकाशित हुई है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त खबर की पड़ताल करने के पश्चात पाया गया की खबर में वर्णित बूथ संख्या 177 वर्ष 1984 तथा उसके बाद के सभी चुनाव में मौजूद रहा है।