सोनीपत: बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास कार पर पलटा कैंटर, कार में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दो घायल
जीटी रोड पर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के निकट कैंटर पलटने से उसके नीचे एक कार दब गई। इस हादसे कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार एक व्यक्ति कार के नीचे दब गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गए। तीनों व्यक्ति आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए थे। वीरवार को वह कुरूक्षेत्र से चुनाव प्रचार कर दिल्ली लौट रहे थे।