सोनीपत: थाना कुण्डली की पुलिस ने सेरसा गांव में घर में हुई चोरी के मामले में संलिप्त एक और आरोपी को किया गिरफ्तार
थाना कुण्डली की पुलिस टीम नें घर में चोरी करने की घटना में संलिप्त एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी कुनाल उर्फ बोली पुत्र सुरेश निवासी सेंरसा जिला सोनीपत का रहने वाला है।घटना में संलिप्त दो आरोपियों प्रीतम पुत्र श्रीनिवास निवासी सेरसा व पकंज पुत्र निर्मल निवासी खटकड़ जिला सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार कर लिये थे।