सोनीपत: बिंदरौली गांव में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस ने 4 टीमों का किया गठन, आरोपी की तलाश की शुरू
गांव बिंदरौली निवासी अमरदीप (28), अपनी पत्नी पत्नी मधु (25) और बेटे शिवम (तीन माह) तथा पिता धर्मबीर व बड़े भाई मंदीप के साथ रहते थे। अमरदीप अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय सोनीपत में फैमिली आईडी विभाग में कार्यरत थे। रात का वह अपनी पत्नी व बेटे संग घर के आंगन में चारपाई डालकर सोए थे। रात को उनकी बड़े भाई से किसी बात के लेकर कहासुनी हुई थी।