सोनीपत: पूर्वांचल समाज के लोगों की कबीरपुर गांव में आयोजित हुई बैठक, 6 श्रमिकों की मौत के मामले में न्याय की लगाई गुहार
पूर्वांचल समाज के लोगों की वीरवार देर शाम कबीरपुर गांव में बैठक आयोजित हुई, जिसमें पार्टीबाजी व गुटबाजी से अलग हटकर समाज के लोगों ने एकजुट होकर रहने का प्रण लिया। आयोजित सभा में उपस्थित सभी लोगों ने सप्ताह भर पहले कुंडली स्थित कत्था फैक्टरी में हुए ब्लास्ट में मारे गए छह पूर्वांचली श्रमिकों की आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की।