ग्राम गुलगंज में आयोजित जनसंवाद एवं सहभोज कार्यक्रम में शुक्रवार की शाम 5 बजे सहभागिता की गई। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद कर क्षेत्र के विकास, जनसमस्याओं एवं सामाजिक एकता पर सकारात्मक चर्चा हुई। सहभोज के माध्यम से आपसी सौहार्द और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूती मिली, जिससे सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।