बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर धनरूआ प्रखंड में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शपथ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य आगामी चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना है, ताकि लोकतंत्र को सशक्त बनाया जा सके। अभियान के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों की सेविकाएं एवं सहायिकाएं, साथ ही जीविका समूह की दीदियां घर-घर जाक