शाहपुर: पतौवापुरा स्थित दैय्यद बाबा जी के पावन स्थल पर विशाल भंडारा आयोजित, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
Shahpur, Betul | May 25, 2026 नगर परिषद शाहपुर अंतर्गत पतौवापुरा स्थित दैय्यद बाबा जी के पावन स्थल पर आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर प्रसादी ग्रहण की। धार्मिक आस्था और श्रद्धा से जुड़े इस आयोजन में क्षेत्रभर से श्रद्धालु पहुंचे और बाबा के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की।