कुशलगढ़: 300 बच्चों का भविष्य खतरे में! जर्जर स्कूल में पार्किंग शेड और पंचायत भवन बने कक्षा, नेटवर्क के लिए चढ़नी पड़ती है
कुशलगढ़ से महज पांच किलोमीटर दूर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, भीमपुरा में, करीब 300 विद्यार्थियों की पढ़ाई, गंभीर अव्यवस्थाओं के बीच हो रही है। बुधवार सुबह 8 बजे जाकर देखा तो, पांच में से दो कक्ष जर्जर घोषित होने के बाद, कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों को एक ही कमरे में पढ़ाया जा रहा है, जबकि कई कक्षाएं पार्किंग शेड के नीचे, और कक्षा 9 से 12 तक के