पेण्ड्रा रोड गौरेला: खोडरी वन परिक्षेत्र में वन अपराध के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, न्यायालय के आदेश पर जिला जेल भेजा गया
मरवाही वन मंडल में वन अपराधों के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में वन परिक्षेत्र खोडरी के अंतर्गत बीट नेवरी में दर्ज वन अपराध के एक मामले में कार्रवाई करते हुए वन विभाग की टीम ने आदतन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। ग्राम परसवानी निवासी ओमप्रकाश पिता संतोष सिंह राठौर के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 45/19 दर्ज किया गया था।