सहारनपुर: सहारनपुर में ठंडे शरबत की छबील लगाकर कांग्रेसजनों ने मनाया राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जी का 56वा जन्मदिन शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से मनाया। जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा एवं महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी ने पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, अन्य कांग्रेसजनों के साथ मिलकर केक काटा और सभी का मुंह मीठा कराया।