कुरावली: नगला किन्दर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का भावपूर्ण समापन
कुरावली क्षेत्र के ग्राम नगला किन्दर में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का अंतिम दिवस श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण रहा। आचार्य प्रेम शास्त्री ने अंतिम दिन की कथा सुनाते हुए भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया। उनके संगीतमय प्रवचन से उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और वातावरण भक्ति रस से सराबोर हो गया।