बरेली: दोपहर में उड़ाई बाइक, बेचने निकले तो बिथरी चैनपुर पुलिस के हत्थे चढ़ गए 2 शातिर चोर
बरेली के थाना बिथरी चैनपुर पुलिस ने चोरी की बाइक बेचने जा रहे दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, भोजीपुरा क्षेत्र की रहने वाली लक्ष्मी की बाइक 19 जून को बिथरी चैनपुर में एक मैकेनिक की दुकान के सामने से चोरी हो गई थी।