बिंदकी: छीछा मोड़ के समीप ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा चालक घायल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के अंतर्गत बिंदकी-जोनिहा मार्ग में छीछा मोड़ के समीप शनिवार की सुबह लगभग 9:00 बजे ट्रक की टक्कर से ई रिक्शा चालक सलमान उम्र 35 वर्ष पुत्र चुन्ना निवासी मोहल्ला वारसी नगर घायल हो गया। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर कर दिया।