कवर्धा: अबूझमाड़ के घने जंगलों में, जिसे कभी नक्सलियों का अभेद्य गढ़ माना जाता था, पैदल निकले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
छत्तीसगढ़ बस्तर के अबूझमाड़ के घने जंगलों में, जिसे कभी नक्सलियों का अभेद्य गढ़ माना जाता था, आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री व गृहमंत्री विजय शर्मा ने स्वयं पैदल चलकर सुरक्षा बलों का मनोबल बढ़ाया। यह दौरा नक्सलियों के सेंट्रल कमेटी के गढ़ को ध्वस्त करने और वहां विकास कार्यों का जायजा लेने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था.