कुटुंबा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने झारखंड से लाई जा रही महुआ चुलाई शराब से लदी दो बाइकों को जब्त किया है। इस दौरान एक शराब धंधेबाज को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।