होशंगाबाद नगर: कालिका नगर में नर्मदा बेकरी पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, गंदगी मिलने पर लाइसेंस निलंबित
नर्मदापुरम के माखननगर रोड स्थित कालिका नगर में नर्मदा बेकरी एंड पेटिस पार्लर पर सोमवार मंगलवार दरमियानी रात को खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लायसेंस निलंबित कर दिया है सुबह 10 बजे खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश दियावार और जितेंद्र सिंह राणा ने बताया कि बेकरी का औचक निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि बेकरी की नियमित सफाई नहीं हो रही थी।