सांगानेर: जयपुर की श्याम नगर थाना पुलिस ने होटल सफारी प्राइम में दबिश देकर ताश पत्ती पर जुआ खेल रहे 9 जुआरियों को गिरफ्तार किया
जयपुर की श्याम नगर थाना पुलिस ने क्षेत्र में स्थित होटल सफारी प्राइम में चल रहे जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। वहीं पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी जानकारी के अनुसार बीती रात पुलिस ने होटल के एक कमरे में ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे 9 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से 1 लाख 87 हजार रुपए की नकदी भी जप्त की।